यूपी के सोनभद्र में 3000 टन स्वर्ण अयस्क मिलने की अफवाह गलत साबित हो गई है। हाल ही में फरवरी 2020 में यह एक खबर सनसनी सा फैला हुआ था कि सोनभद्र में 3000 टन सोने का अयस्क मिला है। मगर ये खबर GSI के द्वारा गलत बताया गया है।
GSI का पूरा नाम Geological Survey of India है। GSI की स्थापना सन 1851 ई० में हुआ था। इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
GSI का पूरा नाम Geological Survey of India है। GSI की स्थापना सन 1851 ई० में हुआ था। इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
![]() |
Sonbhadra ki jaankari hindi me |
यूपी के सोनभद्र में कितना सोना मिला ?
Geological Survey of India ( GSI ) के अनुसार यूपी के सोनभद्र में मात्र 160 किलोग्राम सोने मिलने की बात कही है। यानि सोनभद्र में 160 kg सोने मिले है।
भारत में स्वर्ण का भंडार किन-किन राज्यो में है ?
भारत में स्वर्ण का भंडार लगभग 4 राज्यों में है।
- कर्नाटक
- राजस्थान
- आंध्र प्रदेश
- मध्यप्रदेश
सोना उत्पादक देशों के मामलों में चीन 2018 में विश्व के पहले स्थान पर शामिल था जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, तीसरे स्थान पर रूस एवं चौथे स्थान पर अमेरिका है।
उत्तर प्रदेश में स्वर्ण भंडार मिलने का अनुमान
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दो गोल्ड ब्लॉक पाए गए है, जो निम्नलिखित है-
- सोन-पहाड़ी : यहाँ लगभग 2,94,326 टन सोने के अयस्क मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- हरदी : यहाँ लगभग 646.16 किलोग्राम सोने के अयस्क मिलने का अनुमान लगाया गया है।
इन दोनों स्वर्ण अयस्क भंडारों की कुल लागत मूल्य 12 लाख करोड़ रूपये आँका गया है। GSI ने सोनभद्र में सोने के अयस्क को खोजने का काम 1992-93 में शुरू किया था।
सोनभद्र क्या है ?
सोनभद्र उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। 1989 में सोनभद्र मिर्जापुर जिला से विभाजित हुआ था। यह जिला कैमूर रेंज के पठार पर स्थित है। सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। सोनभद्र को Energy Capital of India कहा जाता है।
सोनभद्र भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जिसकी सीमारेखा चार राज्यों को स्पर्श करती है। पश्चिम में- मध्यप्रदेश, दक्षिण में- छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व में- झारखंड और पूर्व में- बिहार।
सोनभद्र जिला एक इंडस्ट्रियल जोन है जहाँ खनिज, बॉक्साइट, चुना पत्थर, कोयला, सोना इत्यादि पाया जाता है। सोनभद्र जिला में 3 किला है- अगोरी किला, विजयगढ़ किला और सोध्रिगढ़ दुर्ग।
सोनभद्र में गोल्ड रिजर्व मिलने के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व वाला देश बन जाएगा। गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका पहले स्थान तथा जर्मनी दूसरे स्थान पर है।
सोनभद्र के बारे में आप सभी को यह जानकारी कैसा लगा हमें नीचे कमेंट कर जरूर बताये। अगर आपका कोई सुझाव हो तो नीचे कमेंट जरूर करे। धन्यवाद।
Post a Comment