दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज एंटोनोव एएन 225 मारिया है। इस हवाई जहाज का वजन 285 टन है। इस विमान में 32 पहिए है। इस विमान की विंग 290 फिट लंबी है। कुछ सूत्रों से पता चला है कि यह विमान लगातार 18 घंटो तक उड़ सकता है। इस विमान के द्वारा ऑस्ट्रेलिया में 117 टन के पावर जनरेटर का डिलीवरी किया गया था।
दुनिया के सबसे बड़े विमान की सूचि :
1. एएन 225 मरिया : यह विमान छह टर्बो फैन इंजन के द्वारा संचालित है। इस विमान को 640 टन से अधिकतम टेकऑफ भार के साथ बनाया गया है। ये विमान अब तक सबसे लंबा और भारी हवाई जहाज है। एएन-225 मारिया की लंबाई 84 मीटर ( 275 फीट 7 इंच ), और ऊँचाई 18.1 मीटर ( 59 फीट 5 इंच ) है। इस विमान के विंग्सपैन की लंबाई 290 फीट है। केवल एएन 225 मरिया की वजह 285 टन है जबकि यह जहाज 640 टन तक का सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकती है। यह विमान 850 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है।
2. एयरबस 380 ए : इस विमान को 2002 में लॉन्च किया गया था। यह एक यात्री विमान है। एयरबस 380ए ने पहली उड़ान के साथ 27 अप्रैल 2005 को प्रदर्शन किया था। सबसे पहले इस विमान की डिलीवरी सिंगापुर एयरलाइन्स को 15 अक्टूबर 2007 को किया गया था। टेकऑफ करते समय इस विमान की वजन क्षमता 560 टन तक की है।
एयरबस 380ए विमान चार टर्बो इंजन द्वारा संचालित है। इस विमान में सीटों की संख्या 555 है। इस विमान की लंबाई 72.72 मीटर और ऊंचाई 24.09 मीटर है। ये विमान शाही लक्जरी के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
3. बोईंग 747-8 : इस जहाज को बोईंग कमर्शियल जहाज द्वारा विकसित किया गया था। इसकी लंबाई 76 मीटर है। इस विमान के पंखों का फैलाव ( विंग्सपैन ) की लंबाई 68 मीटर की है। ये विमान 988 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ती है। इस विमान का निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया है।
बोईंग 747 एक बहुत ही बड़ा व्यवसायिक विमान है। इस विमान को जंबो जेट या आसमान की रानी के उपनाम से जाना जाता है। ये विमान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

भारत का पहला हवाई जहाज :
17 दिसंबर 1903 को राईट ब्रदर्स ने पहली हवाई जहाज का निर्माण किया था। राईट ब्रदर्स औरबील और विलबर ने राइट फ्लायर नामक विमान से उत्तरी कैरोलिना में सफल उड़ान भरी थी।
Post a Comment