101gyani के नॉलेज सेक्शन में आपका स्वागत है। ये सेक्शन हर प्रकार के स्टूडेंट के लिए महत्वपूर्ण है। इस सेक्शन में आपको रोजाना एक नए-नए नॉलेज से भरी आर्टिकल मिलती रहेगी। आप इस वेबसाइट पर प्रतिदिन visit करते रहे। इस वेबसाइट पर विजिट करने के लिए आप गूगल में सर्च करे 101gyani और हमारे वेबसाइट पर आ जाइये। अगर आपका कोई सुझाव हो तो नीचे कमेंट कर जरूर बताये। आज का विशेष सवाल है -
Q : भारत में सबसे पहले कौन-सा राज्य बना था ?
उत्तर : आंध्र प्रदेश
क्षेत्रफल के अनुसार आंध्रप्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है जबकि जनसंख्या की दृष्टि से आंध्रप्रदेश भारत का आठवाँ सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की राजधानी हैदराबाद है। कहीं कहीं इसकी राजधानी अमरावती भी बताई जाती है। यहाँ का राजभाषा तेलुगु है। आंध्रप्रदेश राज्य का गठन 1 अक्टूबर 1953 को हुआ था। आंध्रप्रदेश की जितनी भी गाड़ियाँ होती है उसकी नंबर AP से शुरू होती है।
आंध्रप्रदेश का राजकीय गीत माँ तेलुगु तल्ली की है। यहाँ का राजकीय प्रतिक पूर्ण कुंभ है। आँध्रप्रदेश का राजकीय पशु चिकारा, राजकीय पक्षी नीलकंठ, राजकीय खेल कबड्डी, राजकीय फूल कुमुद है। इस राज्य का राजकीय वृक्ष नीम है। आपको बता दे की इस राज्य का राजकीय नृत्य कुचिपुड़ी है।
Q : उत्तर-पश्चिम रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर - जयपुर
भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर है। जयपुर को पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में अनेक पर्यटन स्थल है। जैसे की हवा महल। हवा महल जयपुर में है। आपको बता दे की जयपुर के इस हवा महल में 953 खिड़कियाँ है। जयपुर की स्थापना राजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा की गई थी।
Q : बोधगया कहाँ है ?
उत्तर - बिहार
बोधगया बिहार राज्य में है। बोधगया में ही महात्मा बुद्ध को एक बोधि वृक्ष के नीचे तपस्या करने से ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यूनेस्को ने बोधगया को 2002 में विश्व विरासत स्थल के रूप में घोषित किया था। बोधगया का सुप्रसिद्ध मंदिर महाबोधि मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण राजा अशोक द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर में भगवान बुद्ध की एक बड़ी सी प्रतिमा स्थापित की हुई है। यह प्रतिमा उस जगह पर है जहाँ उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।