आपने कभी ग्रेट खली का नाम सुना भी है या नहीं ये हमें पता तो नहीं है लेकिन आज आप सभी जरूर जान जायेंगे की ग्रेट खली कौन है, कहाँ का रहने वाला है, यह क्यों फेमस है, क्या करता है, आदि। कई लोग ऐसे भी होंगे जो द ग्रेट खली के बारे में पूर्ण रूप से जानते होंगे। नाम से तो ऐसा लगता है कि यह एक जगह होगा लेकिन ऐसा नहीं है। आइये हम आप सभी को द ग्रेट खली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताते है।
Q : द ग्रेट खली का असली नाम क्या है ?
Ans - दिलीप सिंह राणा
द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य में हुआ था। इनकी ऊँचाई 7 फिट 1 इंच है। द ग्रेट खली एक पहलवान है जो कुश्ती का खेल खेला करता है। इन्होंने हॉलीवुड से लेकर वॉलीवुड फिल्मों में काम किये है। आप इस पहलवान को फिल्मों में जरूर देखा होगा। इनकी वजन लगभग 190 किलोग्राम है।
विश्व के प्रसिद्घ शो wwe में द ग्रेट खली ने बहुत नाम कमाया है। इन्होंने कई बड़े-बड़े पहलवान जैसे की द अंडरटेकर, जॉन, सीना आदि के साथ कुश्ती कर चुके है। अगर आप द ग्रेट खली को फिल्मों में देखना चाहते है तो आप गेट स्मार्ट, कुश्ती नाम के फिल्म में देख सकते है।
दिलीप सिंह राणा के पिता के नाम ज्वाला राम और माता का नाम तांडी देवी था। इनके पिता एक गरीब किसान थे। द ग्रेट खली का जन्म सात भाई-बहनों के परिवार में हुआ था इसलिए उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दिलीप सिंह राणा एक हार्मोनल जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, इसलिए उनकी हाइट काफी लंबी हो रही थी।
आपको बता दें कि दिलीप सिंह राणा ने पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षण लेने से पहले उन्होंने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम भी किया था। ग्रेट खली WWE के सुपरस्टार्स में से एक है। इन्होंने कई कुश्तियाँ जीती है।
अब आपको पता चल गया होगा की द ग्रेट खली एक WWE के सुपर पहलवान है। ये कुश्ती लड़ते है। इनके बचपन का नाम दिलीप सिंह राणा है और इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। अगर आप द ग्रेट खली के बारे में और कुछ जानते है तो आप नीचे कमेंट में अवश्य लिखें।
Q : भारत में पहली बार 4g सिम कब लॉन्च हुआ था ?
Ans - 5 सितंबर 2016
भारत में सबसे पहले 4g सिम लॉन्च करने वाला कंपनी जियो है। जियो ने ही पहली बार भारत में 5 सितंबर 2016 को 4g सिम लॉन्च किया था। आपको बता दे की जियो ने ही सबसे पहले भारत में LTE और VoLTE सेवा प्रदान की है। जियो रिलायंस का ही एक ब्रांड है।
Q : RBI ( रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ) की स्थापना कब हुई ?
Ans - 1 अप्रैल 1935
भारत का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया यानि की आरबीआई है। भारत में जितने भी बैंक है उन सभी का संचालक आरबीआई है। इतना ही नहीं आरबीआई भारत के अर्थव्यवस्था को भी नियंत्रित करता है। आरबीआई का मुख्यालय मुम्बई, महाराष्ट्र में है। सबसे पहले रिजर्व बैंक का कार्यालय कलकत्ता में स्थापित हुआ था लेकिन दो-तीन वर्षों के बाद इसे मुम्बई स्थापित कर दिया गया। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पहले गवर्नर ऑस्बर्न स्मिथ थे।
Q : राजस्थान राज्य की स्थापना कब हुआ था ?
Ans - 30 मार्च 1949
राजस्थान क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसकी राजधनी जयपुर है। राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 को हुआ था। अंग्रेजो के राज में राजस्थान को 'राजपुताना' के नाम से जाना जाता था। गुलाबी शहर राजस्थान में ही स्थित है।