इस प्रश्न को पढ़ने के बाद ऐसा लगता है जैसे कोई पक्षी है ही नहीं। कुछ लोगो का कहना होगा की ये बकबास सा प्रश्न है। आप जरा इस प्रश्न को ध्यान से पढ़े : दुनिया का ऐसा कौन-सा पक्षी है जो ऊँचा उड़ सकता है लेकिन चल नहीं सकता है ? इसे पढ़ने के बाद अब आपके दिमाग में कई सारे पक्षियों का नाम ख्याल आ रहा होगा। लेकिन आप ये नहीं समझ रहे होंगे की वह पक्षी है कौन-सा जो ऊँचा उड़ सकता है लेकिन चल नहीं सकता। आप घबराइये नहीं मैं इस प्रश्न का जबाब आपको इस आर्टिकल में जरूर बताएँगे।
Q : वह कौन-सा पक्षी है जो ऊँचा उड़ सकता है लेकिन चल नहीं सकता ?
Ans - हमिंगबर्ड
हमिंगबर्ड दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है जिसकी माप 5 सेमी - 13 सेमी तक होती है। हमिंगबर्ड का वजन लगभग 2.5 ग्राम से भी कम होती है। इस पक्षी का जीवन काल 4 - 5 वर्ष की होती है। हमिंगबर्ड का वैज्ञानिक नाम ट्रोकिलिदाइ ( Trochilidae ) है। यह पक्षी लगभग 80 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से उड़ सकती है। आपको बता दें कि, हमिंगबर्ड को हिंदी में गुंजन पक्षी कहा जाता है। यह पक्षी ऊँचा तो उड़ सकता है मगर चल नहीं सकता है।
हमारे दोस्त ने हमसे एक सवाल पूछा की बताओ - प्रकृति का हेलीकॉप्टर किसे कहा जाता है ? जब हमें सवाल समझ नहीं आ रहा था तो हमने उससे फिर से सवाल बोलने को कहा - प्रकृति का हेलीकॉप्टर किस पक्षी को कहा जाता है ? जब मैंने इसे सुना तो तुरंत इसका जबाब दे दिया जो की है - हमिंगबर्ड । हमिंगबर्ड को प्रकृति का हेलीकॉप्टर भी कहा जाता है।
Q : 'सुभाषचंद्र बोस' अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस नगर में है ?
Ans - कोलकाता ( पश्चिम बंगाल )
सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के एक प्रमुख नगर कोलकाता में स्थित है। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का कोड CCU है। आपको बता दें कि इस हवाई अड्डा का संचालन भारतीय विमानपतन प्राधिकरण करता है। चूँकि यह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता के दमदम में स्थित है इसलिए पहले इसे दमदम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से भी जाना जाता था।
Q : इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय वायुपतन/हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है ?
Ans - दिल्ली
इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह हवाई अड्डा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा नई दिल्ली से लगभग 16 किमी की दुरी पर स्थित है। इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर रखा गया है। इस एयरपोर्ट का कोड DEL है।
Q : पूर्व-मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
Ans - हाजीपुर
पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय हाजीपुर में स्थित है। रेलवे के इस जोन की स्थापना 8 सितंबर 1996 में हुई थी। पूर्व मध्य रेलवे का कोड ECR है। क्या आप जानते है हाजीपुर का निर्माण किस प्रकार हुआ ? अगर नहीं तो आइए जानते है - 12 अक्टूबर 1972 को मुजफ्फरपुर से अलग होकर वैशाली जिला का निर्माण हुआ और फिर इसका मुख्यालय हाजीपुर बना।
Post a Comment