क्या आपको लगता है कि आप इस सवाल का जबाब दे पायेंगे ? अगर आपको ऐसा लगता है कि हम इस सवाल का जबाब जानते है तो आप इस आर्टिकल स्किप ना करें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इस सवाल के आँसर का विस्तार से विश्लेषण बताएँगे। वैसे तो बहुत से ऐसे लोग है जो इसका आंसर नहीं दे पायेंगे। वह कौन-सा प्राणी या जीव है जो शारीरक तौर से आसमान की ओर नहीं देख सकता है ?
वह कौन-सा प्राणी है जो शारीरिक तौर से आसमान की ओर नहीं देख सकता है ?
★★★★ सूअर ( Pig ) ★★★★
जी हाँ दोस्तों, सूअर एक ऐसा प्राणी है जो शारीरिक रूप से आसमान की ओर नहीं देख सकता है क्योंकि इसकी गर्दन हमेशा नीचे की तरफ झुकी रहती है। सूअर को अंग्रेजी भाषा में पिग कहा जाता है। जैसा की आप जानते है सूअर को गन्दी इलाका पसंद है। गंदे इलाके में सूअर पाया जाता है। आइये अब हमलोग सूअर के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त करते है।
सूअर के बारे में विशेष जानकारी :
सूअर पालतू और जंगली दोनों प्रकार का जीव होता है। इस प्राणी के शरीर की चमड़ी या खाल बहुत मोटी और कड़ी होती है। सूअर अपने थूथन की सहायता से जमीन को खोद देता है साथ ही बड़े-बड़े पत्थरों को भी पलट देता है। सूअर अपनी रक्षा कुकुरदंत के द्वारा करता है। यह कुकुरदंत इतना तेज और मजबूत होता है कि वह उसके द्वारा घोड़े का पेट भी चीड़ देता है।
सूअर का खूर चार भागों में बँटा होता है जिसमें में से आगे का दो खुर बड़ा और पीछे का दो खुर छोटा होता है। इस जीव की घ्राणशक्ति ( सूंघने की शक्ति ) बहुत तेज होता है जिसके द्वारा यह पृथ्वी के अंदर दबे स्वादिष्ट जड़ों का पता लगा लेता है। सूअर का मुख्य भोजन मांस है लेकिन यह टट्टी और गोबड़ भी खा लेता है। इसके साथ ही यह छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े, साँप आदि को भी खा लेता है।
सूअर को दो उपकुल में बाँटा गया है जो इस प्रकार है :
1. सुइनी उपकुल ( sub family suinae )
2. पीकैरिणी उपकुल ( sub family peccarinae )
सुइनी उपकुल का सूअर यूरोप, एशिया और अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। आपको बता दें कि यूरोप का सबसे प्रसिद्ध जंगली सूअर 'सुस स्क्रोफा' है। इस जाती के अधिकतर जंगली सूअर पालतू होते है। इसकी जनसंख्या सबसे अधिक इंग्लैंड में पाया जाता था लेकिन अब इसकी संख्या सबसे अधिक यूरोप में पाया जाता है। यह सूअर साढ़े चार फुट लंबा और 3 फुट ऊँचा होता है।
सुइनी उपकुल ही एक दूसरा सूअर 'सुस क्रिस्टेट्स' है जो भारत के जंगलों में पाया जाता है। यह सूअर इतना बहादुर और फुर्तीला होता है कि शेर का पेट भी चीड़ फाड़ देता है। यह सिलेटी रंग का जिव है जो चार या साढ़े चार फुट लंबा और 3 फुट चौड़ा होता है।
सूअर कभी भी किसी पर अपने आप हमला नहीं करता है। जब इसे कोई छेड़ता है तभी हमला करता है। आप सूअर के बारे में ये नहीं जानते होंगे - नर सूअर अकेला घूमता है जबकि मादा सूअर अपने बच्चों के साथ झुंड में ही घूमता है।
सूअर का वैज्ञानिक नाम सुस है। इसका जीवनकाल 8 वर्ष का होता है। मादा सूअर साल में दो बार बच्चे को जन्म देती है। एक मादा सूअर एक बार में 4 से 6 बच्चे को जन्म देती है। हम आपको बता दे की मादा सूअर का गर्भधारण काल 115-122 दिन का होता है।
सूअर के बारे में रोचक जानकारी :
1. अमेरिका एक ऐसा देश है जहाँ सूअर का फार्मिंग किया जाता है जिसे सूअर फार्मिंग कहते है। यहाँ पर हजारों-हजारों की संख्या में सूअर पाले जाते है और उसके खाल और दाँत को बेचा जाता है।
2. लगभग सभी देशों में सूअर का उपयोग खाने के लिए भी किया जाता है। सूअर की संख्या सबसे अधिक चीन में है।
3. सूअर के शरीर पर जितने भी बाल होते है उसका उपयोग पेंट ब्रश बनाने में किया जाता है।
4. अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहाँ सूअर की संख्या मात्र 1 है और वो भी चिड़ियाघर में है।
5. एक सूअर को लगभग 44 दाँत होता है।
Post a Comment