इस प्रश्न को पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया की मुसीबत हमारे सिर पर आ गई है। आपने कभी कैसे सवाल पढ़ने की सोचा भी नहीं होगा। यह एक बहुत ही रोचक सवाल है जिसका जबाब हर किसी व्यक्ति के पास नहीं होता है। लेकिन आजकल के कुछ बच्चे इतना समझदार हो गए है कि वह ऐसे भी सवालों का जबाब क्षण सेकंडों में दे देता है। आप हमें कमेंट कर यह बताए की क्या आप इस प्रश्न का जबाब दे पाते।
वह कौन-सा फूल है जिसका वजन 10 किलोग्राम तक होता है ?
•••••••• रेफ्लेशिया ••••••••
रेफ्लेशिया फूल मुख्य रूप से मलेशिया एवं इंडोनेशिया में पाया जाता है। यह एक बहुत आश्चर्यजनक फूल है जो की दुनिया का सबसे बड़ा फूल है। इस फूल का व्यास लगभग 1 मीटर और वजन 10 किलोग्राम तक होता है। आपको बता दे की रेफ्लेशिया फूल की सबसे छोटी प्रजाति 20 सेंटीमीटर की मिली है।
रेफ्लेशिया फूल के तना को छूने पर ऐसा महसूस होता है जैसे लगता है मांस के टुकड़े को छू रहे है। इस फूल की गंध सड़े-गले मांस की तरह होती है जिससे कई सारे किट आकृष्ट होते है। रेफ्लेशिया फूल की खोज सबसे पहले इंडोनेशिया के वर्षा वन में थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स के द्वारा किया गया। इस फूल की लगभग 26 प्रजातियाँ खोजी जा चुकी है।
अब यह फूल इंडोनेशिया और मलेशिया में ही नहीं बल्कि सुमात्रा और फिलीपींस के वर्षा वनों में भी पाया जाता है। इस फूल का जन्म पेड़ के सड़े-गले जड़ से होती है। फूल खिलने से पहले यह एक गाँठ की तरह बनती है फिर यह धीरे-धीरे बड़ा होकर बंधागोभी के आकार जैसा हो जाता है। बंदगोभी के आकार का होने के कुछ दिनों के बाद इसकी पंखुड़िया खुलने लगती है और फूल का आकार ले लेती है।
यह एक बहुत ही विचित्र पौधा है जिसका फूल ही केवल जमीन से ऊपर रहता है। बाकि इसका शेष भाग एक जाल की तरह पतला-पतला होता है जो जमीन के अंदर फैला हुआ रहता है। सबसे विचित्र बात यह है कि ये पौधा अपना भोजन दूसरे पौधे की जड़ से चूसता है।
जैसा की आप जानते है रेफ्लेशिया फूल से माँस की तरह गंध आती है जिसके कारण इसे मीट फ्लावर भी कहा जाता है। यह फूल लाल रंग का होता है जो पाँच पंखुड़ियों में फैला होता है। इसकी पंखुड़िया धब्बेदार होती है। यह फूल 5-6 दिनों तक खिला रहता है इसके बाद धीरे-धीरे गलने लगता है।
Our Tags : Gk in hindi, interesting gk in hindi, most important gk question, ias interview questions, upsc gk, latest gk, current affairs today's gk, best gk in hindi, basic gk knowledge
Post a Comment