दोस्तों, जैसा की आप सभी जानते है हम आपके लिए रोचक सवाल और उसके जबाब की संपूर्ण आर्टिकल लाते रहते है। ऐसे में आप सभी का हक बनता है कि मेरे इस इस आर्टिकल को व्हाट्सएप्प और फेसबुक ग्रुप में शेयर करना। आज भी हम आपके लिए एक ऐसे ही रोचक सवाल और उसके जबाब को लेकर आये है। ये सवाल बहुत ही मजेदार और रोचक है। आज का सवाल है -
मनुष्य के शरीर की कौन-सी हड्डियां कंक्रीट से भी मजबूत होती है ?
★★★ जाँघ की हड्डियाँ ★★★
जाँघ की हड्डियाँ कंक्रीट से भी मजबूत होती है। यह हड्डी कूल्हे और घुटने के बीच में स्थित होता है जो टाँग का सबसे ऊपरी भाग होता है। जैसा की हम सभी जानते है इस जाँघ के हड्डी को फीमर कहा जाता है। इंसान के शरीर का सबसे लंबा और मजबूत हड्डी फीमर ही है। यह हड्डी कुछ स्तनधारी जीवों जैसे की छिपकली, मेढ़क, पक्षियों आदि में भी पाया जाता है।
मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है ?
★★★ कान की हड्डी ★★★
मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी का नाम स्टेपीज है जो कान में पाया जाता है। जैसा की हम जानते है कान में 3 प्रकार की हड्डियां मेलियस, इनकस और स्टेपीज पाया जाता है। यह हड्डी ध्वनि को कान में वहन करने में मददगार है।
फूलों का राजा कौन है ?
★★ गुलाब ★★
गुलाब के फूल को ऐसे ही फूलों का राजा नहीं कहा जाता है। गुलाब के फूल के रंग और सौंदर्य से इसकी शोभा बढ़ जाती है। गुलाब एक फूल ही नही बल्कि यह एक जड़ी बूटी की तरह हमारे सेहत के लिए लाभदायक होता है। अगर कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक कंप्यूटर का इस्तेमाल करता है तो उसकी आँखे गड़ने लगती है ऐसे में अगर आप गुलाब के जल को अपने आँखों में डालते है तो आपको बहुत आराम मिलता है।
वर्ष 1917 में महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण से कौन-सा आंदोलन शुरू किया गया था ?
★★★ चंपारण सत्याग्रह ★★★
गाँधीजी ने सत्याग्रह का सबसे पहला उपयोग दक्षिण अफ्रीका में किया था। बिहार के एक किसान नेता ने गाँधीजी को चंपारण आने के लिए अनुरोध किया। वो नेता राज कुमार शुक्ल था। 1917 ई० के चंपारण सत्याग्रह के अंतर्गत गाँधीजी ने बिहार के चंपारण जिले में नील खेती करने वाले किसानों पर यूरोपीय मालिकों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन चलाया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली। यह सत्याग्रह चंपारण सत्याग्रह महात्मा गाँधी का भारत में पहला सत्याग्रह था जो सफल भी हुआ।
अगर आपको इस आर्टिकल के बारे में कुछ सुझाव हो तो नीचे कमेंट करना न भूलें। आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी करे। ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट www.101gyani.com पर लगातार विजिट करते रहे।
best
ReplyDelete