दोस्तों, जैसा की हम सभी जानते है विश्व में कुल सात महाद्वीप - एशिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका है। इन सातों महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दुनिया में एक 8वां महाद्वीप भी है। आइये जानते है हमलोग इस 8वें महाद्वीप के बारे में -
8वां महाद्वीप जीलैंडिया ( Zealandia ) :
इस 8वें महाद्वीप का नाम 1995 में वैज्ञानिकों के द्वारा रखा गया था और 2007 में वैज्ञानिकों ने दावा किया कि उसने इस 8वें महाद्वीप के भाग को खोज लिया है। इतना ही नहीं 2020 में इस महाद्वीप का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। इस 8वें महाद्वीप जीलैंडिया का नक्शा न्यूजीलैंड के एक रिसर्च सेंटर ने जारी की है।
न्यूजीलैंड के GNS Science Report के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने 8वें महाद्वीप जीलैंडिया की खोज कर ली है। जीलैंडिया महाद्वीप का अधिकतर भाग पानी के नीचे डूबा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि जीलैंडिया महाद्वीप पहले विशाल गोंडवाना महाद्वीप का ही भाग था जो लगभग 79 करोड़ वर्ष पहले किसी कारण से अलग हो गया था।
फरवरी 2020, अमेरिका के जर्नल GSA ( Geological Society of America ) में छपी रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है वैज्ञानिकों ने 8वें महाद्वीप जीलैंडिया की खोज कर ली है साथ ही इसका नक्शा भी तैयार कर ली गई है। GSA के रिपोर्ट के अनुसार इस 8वें महाद्वीप जीलैंडिया का क्षेत्रफल 50 लाख वर्ग किलोमीटर बताई गयी है।
8वें महाद्वीप जीलैंडिया के बारे में मुख्य तथ्य :
★ इस महाद्वीप की खोज का पता अमेरिका के GSA रिपोर्ट से मिलती है।
★ इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 50 लाख वर्ग किलोमीटर है।
★ यह महाद्वीप गोंडवाना लैंड से टूटकर 7.90 करोड़ वर्ष पहले अलग हुआ था।
★ जीलैंडिया महाद्वीप 2.30 करोड़ वर्ष पहले समुन्द्र में डूब गया था।
★ जीलैंडिया महाद्वीप की खोज 2017 में हुई लेकिन इसका नक्शा मुख्य रूप से 2020 में जारी हुई।
★ न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक ब्रूस ल्युण्डीक ने 1995 में इस महाद्वीप का नाम रखा जीलैंडिया रखा था।
★ इस महाद्वीप का लगभग 94% हिस्सा पानी में डूबा हुआ है और जो भाग बचा हुआ है उसे न्यूजीलैंड के रूप में जाना जाता है।
★ यह महाद्वीप दक्षिणी प्रशांत महासागर में 3800 फिट गहराई में स्थित है जो की ऑस्ट्रेलिया से दक्षिण पूर्व है।
इस महाद्वीप का उल्लेख आने वाले समय में किताबों में भी किया जायेगा। जब इस महाद्वीप के बारे में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी तबसे हमलोगों को 8 महाद्वीप पढ़ने पड़ेंगे।
Post a Comment