Interesting Knowledge यानि रोचक ज्ञान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट 101gyani.com पर लगातार विजिट करते रहे। हमने आप सभी के लिए बहुत सारी रोचक ज्ञान की आर्टिकल लिखी है। एक रोचक सवाल के जबाब का ढ़ेर सारी व्याख्या आपको मिलेगी। हमने आपको कम समय में बहुत सी जानकारियाँ देने की कोशिश की है। तो आइये जानते है मनुष्य के सिर पर लगभग कितने बाल होते है ?
मनुष्य के सिर पर लगभग कितने बाल होते है ?
★★★ 1.5 लाख से 2 लाख ★★★
जी हाँ दोस्तों, मनुष्य के सिर पर लगभग 1.5 लाख बाल होते है। लेकिन अगर कोई इंसान भाग्यशाली हुआ तो उसके सिर पर 2 लाख बाल भी हो सकते है। जैसा की हम जानते है पुरुष लोगों को लंबे बाल पसंद नहीं आते है जबकि महिलाओं को लंबी बाल बहुत पसंद आती है। महिलाओं की बाल जितनी लंबी होती है वो उतनी ही खूबसूरत भी लगती है। लोग अपने सिर के बालों को बचाने के लिए क्या क्या नहीं करते है। आइये जानते है बालों के बारे में कुछ जानकारियाँ
बालों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ :
बाल कोमल, रुखड़ा, कड़ा और नुकीला होता है। प्रकृति ने जीवों को बाल इसलिए दिया है ताकि वो ठंडे और गर्म मौसम के प्रभाव से बच सके। जैसा की हम जानते है बाल हमें जाड़े की ऋतू में ठंड से बचाती है वहीं गर्मी के मौसम में धुप से रक्षा करती है। इस प्रकार जीवों के लिए बाल एक महत्वपूर्ण अंग है। इतना ही नहीं अगर अचानक कोई छोटा-मोटा हमला हो जाए तो बाल उससे रक्षा भी प्रदान करता है। आपको बता दे की स्तनधारी जीवों में व्हेल एक ऐसा जीव है जिसके शरीर के ऊपर बाल न के बराबर ही होता है।
इंसानों में सबसे घना और लंबा बाल सिर पर ही होता है। बाल को अंग्रेजी में हेयर कहा जाता है। बाल हमारे शरीर को सर्दी और गर्मी दोनों से बचाती है। मनुष्य के कुछ ऐसे भी अंग होते है जहाँ बाल नहीं होते है जैसे की हथेली, अंगुली, आदि। प्राचीन काल के मनुष्यों के शरीर पर झबड़े बाल हुआ करता था। लेकिन आज के सभ्य मनुष्यों में झबड़े बाल नहीं होता है। जिसके कारण वह अपने शरीर की रक्षा कपड़े से ढककर करता है। जैसा की हम जानते है हार्मोन के स्राव से भी मनुष्य के कुछ अंगों में बाल उग आते है।
मनुष्य के जीवन में बालों का योगदान बहुत ही उपयोगी है। कुछ जीवों के बाल से गद्दे तथा रजाइयाँ भरी जाती है। कुछ जीवों के बाल से पेंट करने वाले ब्रश तथा दाँत साफ करने वाले ब्रश का निर्माण होता है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे भी जीव होते है जिनके बालों को सीमेंट में मिलाकर गृह निर्माण के लिए उपयोग किया जाता है। कुछ जीवों के बाल लंबे-लंबे होते है जिसका उपयोग कपड़े बुनने में किया जाता है। जैसा की हम सभी जानते है भेड़ और बकड़ियों से प्राप्त बाल का उपयोग ऊनि कपड़े बनाने में किया जाता है।
बालों की संरचना या बनावट :
चमड़े यानि त्वचा के बाहर जो बाल रहता है उसे कांड कहा जाता है। कांड भी तीन भागों में विभाजित रहता है। हमलोगों को बालों का यही तीन भाग दिखाई देता है जिसका नाम क्यूटिकल, कोर्टेक्स तथा मोड्यूला है। त्वचा के अंदर जो बाल होती है उसे जड़ या मूल कहा जाता है।
अलग अलग जीवों के बाल अलग-अलग तरीके से बढ़ता है। कुछ लोगो का यह मानना है कि एक महीने में बाल आधा इंच बढ़ता है वहीं एक साल में 6 इंच बढ़ती है।
Post a Comment