नमस्कार दोस्तों,
बड़े-बड़े सवाल तो हर कोई पढ़ता है लेकिन एक छोटे से सवाल को पूछने पर अटक जाता है। ऐसे ही मोटे-मोटे किताब बहुत से लोग पढ़ते है लेकिन अगर उससे एक छोटा सा सवाल पूछा जाए तो वह अचंभित होने लगता है। ऐसे में हम आपको वैसे ही छोटे-छोटे सवालों को विस्तारपूर्वक बताने की कोशिश करते है। ऐसा में आपका भी हक़ बनता है इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच शेयर करने का। आइये जानते है -
मनुष्य के शरीर का कौन-सा अंग सबसे मजबूत मांसपेशियों यानि strong muscle से बना है ?
➡️➡️➡️ जीभ ⬅️⬅️⬅️
जीभ के बारे में कुछ सामान्य जानकारी :
जीभ, हमारे मुँह के अंदर का एक है जो मुख के तल पर होता है। जीभ स्वाद अनुभव कराने का एक प्रमुख अंग है। जीभ के द्वारा ही हमें भोजन के स्वाद का अनुभव होता है। जीभ की ऊपरी सतह पेपिला और स्वाद कलिकाओं से ढँका हुआ रहता है। इस जीभ का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है- स्वर को नियंत्रित करना। यह एक संवेदनशील अंग है जिसमें हमेशा लार से नमी बनी रहती है। इसका एक और महत्त्वपूर्ण कार्य है- दाँतो की प्राकृतिक रूप से सफाई करना। जैसा की हम सभी जानते है जीभ में 10,000 स्वाद कलिकाएँ होती है।
जीभ में 4 अंतःस्थ और 4 बाहृस्थ पेशियाँ होती है। जीभ के अंतःस्थ पेशियों का अर्थ होता है- जीभ के अंतःस्थ पेशियाँ हड्डियों से जुड़ा हुआ नहीं रहता है। जीभ के अंतःस्थ पेशियों का कार्य जीभ के आकार को बदलना है।
जीभ की 4 अंतःस्थ पेशियाँ इस प्रकार है :
1. सुपीरियर लॉगिटयूडीनल फाइबर : इस अंतःस्थ पेशी का कार्य जीभ के आकार को छोटा करना है।
2. इंफीरियर लॉगिटयूडीनल फाइबर : इस अंतःस्थ पेशी का कार्य भी जीभ के आकार को छोटा करना है।
3. वर्टिकल फाइबर : इस अंतःस्थ पेशी का कार्य जीभ के आकार को चौड़ा तथा चपटा करना है।
4. ट्रांसवर्स फाइबर : जीभ के इस अंतःस्थ पेशी का कार्य जीभ के आकार को सँकरा तथा लंबा बनाना है।
जीभ की 4 बाहृस्थ पेशियाँ इस प्रकार है :
1. जेनिग्लोसस
2. हाईग्लोसस
3. स्टाइग्लोसस
4. पैलेटोग्लोसस
जीभ की बाहृ पेशियों यानि एक्सट्रिनसिक पेशियों का कार्य जीभ की स्थिति को बदलना है।
कुछ महत्वपूर्ण सवाल :
प्रश्न : जीभ की औसत लंबाई कितनी होती है ?
उत्तर : 4 इंच ( 10 सेमी ) { ओरोफैरिंक्स से लेकर शिख तक }
प्रश्न : मनुष्य के जीभ में लगभग कितनी स्वाद कलिकाएँ होती है ?
उत्तर : लगभग 10,000 ( दस हजार )
प्रश्न : जीभ के कौन-से भाग में मीठे स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कलिकाएँ होती है ?
उत्तर : जीभ के अग्र भाग में
प्रश्न : जीभ के कौन-से भाग में नमकीन स्वाद को पहचाने वाली स्वाद कलिकाएँ होती है ?
उत्तर : जीभ के मध्य भाग में
प्रश्न : जीभ के किस अंतःस्थ पेशी का कार्य जीभ के आकार को चौड़ा तथा चपटा करना है ?
उत्तर : वर्टिकल फाइबर
मैं आशा करता हूँ की आपको यह छोटा सा आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में हमनें जीभ के बारे में कुछ सामान्य और विशेष जानकारी दी है।
इसे भी पढ़े :
Post a Comment