एक नवजात बच्चे की मुस्कान देखकर ऐसा लगता है जैसे हमारी थकान उतर गई हो। माता-पिता को अपने बच्चे से बेहद प्यार होता है, वे अपने बच्चे को हमेशा हँसते-मुस्कुराते हुए देखना चाहते है। ऐसे में एक सवाल हमारे मन में यह आता है कि आखिर एक नवजात शिशु जन्म लेने के कितने दिनों के बाद हँसना सीखता है ? आइये आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल के जबाब को विस्तारपूर्वक बताने और समझाने की कोशिश करेंगे -
एक मानव का बच्चा जन्म लेने के कितने दिन बाद हँसना सीखता है ?
➡️➡️➡️ जन्म के 3 - 4 महीने बाद ⬅️⬅️⬅️
एक नवजात शिशु जन्म लेने के 3 या 4 महीने बाद हँसना शुरू कर देता है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि एक बच्चा जन्म लेने के एक महीने बाद ही हँसना शुरू कर देता है। आपको बता दें कि, एक नवजात बच्चा एक दिन में लगभग 300 से अधिक बार हँसता है।
कोई भी व्यक्ति जब एक नवजात बच्चे को हँसते देखता है तब उसके चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। जब कोई बच्चा मुस्कुराते हुए आपकी ओर देखता है तब ऐसा लगता है जैसे सारी थकान उतर गई हो। वैसे तो हमें एक मुस्कुराता हुआ बच्चा बहुत अच्छा लगता है, आपको एक मुस्कुराता हुआ बच्चा कैसा लगता है हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना न भूले।
जब बच्चा घुर्राने की आवाज निकालने लगता है तब आदमी को समझ जाना चाहिए की वह बच्चा बहुत ही जल्द हँसने वाला भी है। वैसे तो माना गया है कि बच्चा 3 से 4 महीने में हँसने लगता है। एक बच्चा जब हँसने लायक हो जाता है तब वह किसी भी चीज को देखकर हँसता है। वैसे तो वह जाने-पहचाने चीज को देखकर बहुत ही जल्द हँसने लगता है।
अगर कोई नवजात बच्चा आपको देखकर हँसता या मुस्कुराता है तब आप भी उसे देखकर हँसिये या मुस्कुराइये इससे बच्चे को बहुत अच्छा लगता है। ऐसा करने से वह बच्चा बार-बार हँसता है। आप किसी भी नवजात बच्चे को देखकर चौंकिए मत बल्कि उससे देखकर आप मुस्कुराइये वह भी मुस्कुराएगा।
शिशु के बारें में संक्षेप जानकारी :
- शिशु किसी भी मानव या प्राणी का पहला अवस्था होता है।
- जन्म से एक महीने के बच्चे को नवजात कहा जाता है।
- एक महीने से 3 साल तक के बच्चे को शिशु कहा जाता है।
- आम बोल चाल की भाषा में नवजात और शिशु दोनों को ही बच्चा कहा जाता है।
- एक परिभाषा के अनुसार कोई भी बालक या बालिका, जब तक 8 वर्ष का नहीं हो जाता तब तक वह शिशु ही कहलाता है।
- एक शिशु व्यस्क व्यक्तियों के मुकाबले अधिक सोता है।
- ऐसा बताया जाता है कि एक नवजात शिशु लगभग 18 घंटे तक सोता है। जो नवजात शिशु के लिए आवश्यक है।
Post a Comment