वैसे तो आप सभी को इसका जबाब आपके माइंड में आ ही गया होगा। लेकिन आप इसे पूरा पढ़े क्योंकि हमने इसे विस्तार पूर्वक बनाया है। दोस्तों आप सभी के दिमाग में इसका जबाब सोडियम आया होगा लेकिन दोस्तों क्या आप जानते है कि सोडियम से भी ज्यादा तेजी से पानी में पोटैशियम जलता है।
वह कौन-सी चीज है जो पानी में भी जलती है ?
➡️➡️ सोडियम और पोटैशियम ⬅️⬅️
दोस्तों, पोटैशियम पानी में सोडियम से भी ज्यादा तेजी से जलता है। आइये अब आपको हम इस पोटैशियम और सोडियम के बारें में कुछ जानकारी संक्षेप में बताते है।
पोटैशियम :
पोटैशियम एक रासायनिक तत्व है जिसका रासायनिक चिन्ह / संकेत ( K ) होता है। पोटैशियम की परमाणु संख्या 19 है। यह एक क्षार धातु की श्रृंखला में आता है। पोटैशियम को मराठी भाषा में पलाश तथा अंग्रेजी में Potassium कहा जाता है। विकिपीडिया के अनुसार हमें ज्ञात हुआ है कि, पोटैशियम क्षारों का उपयोग पुरातन काल में औषधि तथा रासायनिक क्रियाओं के लिए होता था।
पोटैशियम एक अत्यंत सक्रीय तत्व है जो यौगिक अवस्था में पाया जाता है। इसका यौगिक पृथ्वी पर समुचित मात्रा में उपलब्ध है। पृथ्वी की भू-पर्पटी में 2.6 % पोटैशियम रहता है। भारत में शोरा, केनाइट, लैंगबिनाइट आदि प्रकार के पोटैशियम पाए जाते है।
पोटैशियम वायु में तुरंत मलिन हो जाता है तथा गर्म करने पर पिघलकर जलने लगता है। पोटैशियम को जल में डालने पर विस्फोट के साथ क्रिया करके बैंगनी ज्वाला के साथ जलता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन मुक्त होता है। पोटैशियम के वाष्प के कारण ज्वाला का रंग बैंगनी हो जाता है। पोटैशियम को तेल तथा निष्क्रिय वातावरण में सुरक्षित रखतें है।
पोटैशियम क्लोराइड का प्रयोग साधारण नमक के स्थान पर किया जाता है।
सोडियम :
सोडियम एक रासायनिक तत्व है जिसका रासायनिक चिन्ह / संकेत Na होता है। इसकी परमाणु संख्या 11 होता है। सोडियम अत्यन्त सक्रीय तत्व है जिसके कारण यह मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है। यौगिक के रूप में यह सभी स्थानों पर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सोडियम का सामान्य यौगिक सोडियम क्लोराइड या नमक है। समुन्द्र के पानी में सोडियम यौगिक के रूप में 70% पाया जाता है।
सोडियम अत्यन्त शक्तिशाली अपचायक है। इसकी क्रियाशीलता के कारण इसे निर्वात या तेल में रखा जाता है। जल के साथ क्रिया करके यह हाइड्रोजन मुक्त करता है। वायु में यह पिली लपट के साथ जलकर सोडियम ऑक्साइड तथा सोडियम परऑक्साइड का मिश्रण बनाता है।
दोस्तों, वैसे तो आज का हमारा आर्टिकल इस प्रश्न पर आधारित था - वह कौन-सा चीज है जो पानी में भी जलता है ? इस प्रश्न का आंसर अगर कुछ और है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
Post a Comment