ऐसी कौन-सी चीज है जो सुखी हो तो 1 किलो, गीली हो तो 2 किलो और जल जाए तो 3 किलो हो जाती है ? इस प्रश्न का मतलब यह है कि ऐसा कौन-सा चीज है जो सूखा होने पर 1 किलो रहता है मगर भीग जाने के बाद वह 1 किलो से 2 किलो हो जाता है इसी प्रकार इसे जला दिया जाए तो यह 3 किलो का हो जाता है। यह प्रश्न है न अजीब -
आप इस प्रश्न के बारें में सोचते है नीचे कमेंट में जरूर बताये। हम आपको इस प्रश्न का जबाब जरूर बताएंगे साथ ही बहुत कुछ और भी बताएँगे जो आपके ज्ञान के लिए आवश्यक होगा। तो चलिए हम अपने प्रश्न की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए इसका जबाब बता देते है।
ऐसा कौन-सा चीज है जो सुखी हो तो 1 किलो, गीली हो तो 2 किलो और जल जाए तो 3 किलो हो जाता है ?
------- सल्फर ( Sulphur ) -------
1 किलो सूखा सल्फर को अगर गीला कर दिया जाए तो वह 2 किलो हो जाता है और साथ ही अगर इसे जला दिया जाए तो वह 3 किलो हो जाता है। गंधक सामान्य रूप से 3 रूपों में पाया जाता है। 1. समचतुर्भुजी मणिक 2. एल्फा गंधक 3. बीटा गंधक। आइये इसके बारे में थोड़ा विस्तार से बताते है -
समचतुर्भुजी मणिक सामान्य ताप पर स्थायी होता है जबकि एल्फा मणिक उच्च ताप पर बनता है और सामान्य ताप पर धीरे-धीरे समचतुर्भुजी रूप में परिणत हो जाता है। आपको बता दे की गंधक का एक चौथा रूप, गामा मणिक भी है जो रबर जैसा सुनम्य होता है।
गंधक के बारें में संक्षेप में महत्वपूर्ण जानकारी :
गंधक एक सक्रिय तत्व है। यह स्वर्ण तथा प्लेटिनम को छोड़कर अन्य तत्वों के साथ संयोग करता है और अनेक यौगिक बनाता है। यह एक सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्व है जिसका रासायनिक उद्योग में प्रयोग किया जाता है लेकिन अब इसके स्थान पर अनेक अन्य पदार्थों का उपयोग होने लगा है।
किसी भी राष्ट्र की रासायनिक उद्योगों की प्रगति का अनुमान सल्फ्यूरिक अम्ल के खपत के अनुसार किया जाता है जो गंधक द्वारा ही बनाया जाता है। सल्फ्यूरिक अम्ल के अलावा गंधक का उपयोग अन्य उद्योगों जैसे - कीटनाशक पदार्थ, दियासलाई, बारूद, विस्फोट पदार्थ आदि बनाने में किया जाता है।
गंधक दोनों रूपों संयुक्त और असंयुक्त में पाया जाता है। असंयुक्त गंधक कुछ ही देशों में पाया जाता है। यह ज्यादातर ज्वालामुखी और गंधकवाल नहरों के निकटवर्ती स्थानों पर पाया जाता है। यह जापान, चिली और अमेरिका के कुछ भागों में पाया जाता है।
संक्षेप में करके ज्यादा से ज्यादा क्वेश्चन बताने का कोशिश करें। Thank You.
ReplyDelete