दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है ?
➡️➡️➡️ हमिंगबर्ड ⬅️⬅️⬅️
हमिंगबर्ड को गुंजन पक्षी कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे छोटा पक्षी है। यह पक्षी ट्रोकिलिडी कुल के अंतर्गत आता है। इस कुल के अंतर्गत आने वाले पक्षियों की माप 7.5 से 13 सेमी होती है। हमिंगबर्ड दुनिया का एकमात्र ऐसा पक्षी है जो पीछे की तरफ उड़ सकता है। यह पक्षी 80 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से उड़ सकता है। हमिंगबर्ड बहुत ही सुन्दर पक्षी है जिसका चोंच सुई की तरह होता है।
हमिंगबर्ड के बारें में संक्षिप्त जानकारी और तथ्य :
हमिंगबर्ड एक उष्णकटिबंधीय पक्षी है। यह पक्षी फूलों के रस और कीड़ो का भक्षण करता है। ये पक्षी मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। हमिंगबर्ड ( गुंजन पक्षी ) की लगभग 340 से अधिक प्रजातियाँ है। दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में से एक है यह पक्षी जिसकी लंबाई 5 सेमी से 7 सेमी होती है।
गुंजन पक्षी की सबसे छोटी प्रजाति बी हमिंगबर्ड है जो सिर्फ 2 इंच लंबी होती है। सबसे बड़े गुंजन पक्षी की लंबाई 8 सेमी तक हो सकती है।
हमिंगबर्ड का नाम गुंजन पक्षी इसलिए पड़ा की उसके पंख तेजी से फड़फड़ाते थे और गन-गन की आवाज आती थी जिसके कारण ही इसका नाम गुंजन पक्षी पड़ा। आपको बता दें कि एक गुंजन पक्षी का पंख औसतन प्रति सेकेण्ड लगभग 50 बार से 200 बार तक फड़फड़ा सकता है। इसके पंख बहुत तेजी से फड़फड़ाते है जिसके कारण ही यह 60 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से उड़ती है।
इतना पढ़ने के बाद हमारे मन में यह ख्याल आता है आखिर यह खाता क्या है ? आपको बता दें कि यह पक्षी फूलों का रस पिता है इसके साथ ही वह छोटे-छोटे कीड़े, चींटी, मच्छर आदि को भी खाता है। एक गुंजन पक्षी का आयु सीमा लगभग 3 से 5 साल तक का होता है।
अगर आपके पास इस गुंजन पक्षी यानि हमिंगबर्ड के बारें में और अधिक जानकारी है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें। ऐसे ही और रोचक जानकारी के लिए ये भी पढ़े -
Post a Comment