जब एक बच्चा पैदा होता है तब उसके शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ होती है ?
➡️➡️➡️ 300 हड्डियाँ ⬅️⬅️⬅️
जब एक बच्चा जन्म लेता है तब उसके शरीर में लगभग 300 हड्डियाँ होती है। विकिपीडिया में बताया गया है कि जन्म के समय नवजात शिशु में 270 हड्डियाँ होती है और बाल्यावस्था में हड्डियों की संख्या 350 हो जाती है। किशोरावस्था या प्रौढ़ावस्था में कुछ हड्डियाँ संगलित होने के कारण 206 हड्डियों तक सीमित हो जाती है।
मानव शरीर में हड्डी का महत्व :
हड्डियों के अध्ययन को ऑस्टियोलॉजी कहा जाता है। मानव शरीर में हड्डियों या अस्थियों का काफी महत्त्व है क्योंकि हड्डियाँ ही मानव शरीर को आकार और आधार प्रदान करता है। मानव शरीर का कंकाल तंत्र हड्डियों से बना होता है। मानव कंकाल को अक्षीय कंकाल और उपांगी कंकाल में विभाजित किया गया है।
अक्षीय कंकाल मेरुदंड, पसली पिंजर तथा खोपड़ी से मिलकर बना होता है। उपांगी कंकाल अक्षीय कंकाल से जुड़ा हुआ होता है। यह अंस मेखला, श्रोणि मेखला और अधः पाद एवं ऊपरी पाद की हड्डियों से मिलकर बना होता है। मानव कंकाल 6 कार्य करता है - उपजीवन, गति, रक्षण, रुधिर कणिकाओं का निर्माण, आयनों का भंडारण और अंतः स्रावी विनियमन।
जिस तरह से रक्त ( खून ) एक तरल संयोजी उत्तक है ठीक उसी तरह से हड्डियाँ भी ठोस, कठोर और मजबूत संयोजी उत्तक है। हड्डियाँ मुख्य रूप से कैल्शियम और फॉस्फोरस से बनी होती है। हड्डियों में पाया जाने वाला प्रोटीन, ओसिन कहलाता है।
हड्डियों से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर :
1. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी किस अंग में पाया जाता है ?
उत्तर - कान में
2. मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी किस अंग में पाया जाता है ?
उत्तर - जांघ में
3. मानव खोपड़ी में कितनी हड्डियाँ पाई जाती है ?
उत्तर - 22 हड्डियाँ
4. शार्क मछली में हड्डियों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर - शून्य
5. एक वयस्क मानव शरीर में कितने हड्डियाँ होती है ?
उत्तर - 206
मैं आशा करता हु दोस्तों की आपको यह हमारा छोटा सा आर्टिकल पसंद आया होगा। मैं आपके पास ज्यादा से ज्यादा ज्ञानवर्द्ध आर्टिकल पहुँचाने की कोशिश करूँगा।