दोस्तों, हर एक इंसान में कोई न कोई खामियाँ अवश्य होती है जो ये दर्शाता है की वह इंसान किस स्वभाव का है और उसके अन्दर कितना गुण और अवगुण भरा हुआ है ! जैसा की हम सभी जानते है, एक अच्छे इंसान में गुण अधिक और अवगुण कम जबकि एक बुरे इंसान में अवगुण अधिक और गुण कम पाया जाता है ! आज के इस आर्टिकल में हम चाणक्य और विदुर नीति के अनुसार मुर्ख लोगों के लक्षण और पहचान के बारे में चर्चा करेंगे :
विदुर नीति के अनुसार : अनपढ़ होना मुर्खता नहीं है, अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी मुर्ख हो सकते है !
चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति
- आचार्य चाणक्य का कहना है की : जो लोग ज्यादा टीवी देखते है और टीवी देखकर कुछ नहीं सीखते है बल्कि दिन भर फिल्में आदि देखने में व्यस्त रहता है, वह व्यक्ति सबसे बड़ा मूर्ख है ! टीवी देखना गंदी बात नहीं है बल्कि इसे देखकर कुछ न सीखना सबसे बड़ी मुर्खता है ! अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते है तो संभल जाइये अन्यथा आप भी मूर्खो की श्रेणी में शामिल हो सकते है !
- जो व्यक्ति दूसरों की बुराई उसके पीठ पीछे करता रहता है, वह व्यक्ति बहुत ही बड़ा मुर्ख होता है क्योंकि ऐसा करने से वह व्यक्ति खुद दूसरों के नजर में गिर जाता है !
- जो व्यक्ति अपने फायदे के लिए दूसरों का हर समय नुकसान करता रहता है वैसे व्यक्ति को आचार्य चाणक्य ने महामूर्ख का दर्जा दिया है क्योंकि वह व्यक्ति ऐसा कर दूसरों का नुकसान ही नहीं बल्कि खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा होता है !
- ऐसा व्यक्ति जो अपने कमियों को सुनना पसंद नहीं करते और जब कोई उनकी कमी को बता कर उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश करता है तो उसे अच्छा नहीं लगता है, वैसे लोग मुर्ख की श्रेणी में आता है !
- जो लोग बात-बात में अपने मुँह से गाली निकालते है, वैसे लोगों को भी मुर्ख की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि ये गंदी आदत है !
- जो व्यक्ति एक झूठ को छिपाने के लिए सौ झूठ बोलता है वह एक न एक दिन अपने ही जाल में फंस जाता है, ऐसे लोग भी महा मुर्ख होते है !
- जो व्यक्ति बिना ज्ञान के हमेशा घमंड में चूर रहता है और बिना मेहनत किए धनवान बनने की इच्छा रखता है, वह इंसान भी मुर्ख कहलाता है !
- जो व्यक्ति अपने शरीर और अपने धन पर घमंड करता हो, वह इंसान भी मुर्ख कहलाता है ! हमे अपने शरीर और धन पर घमंड नहीं करना चाहिए !
दोस्तों, मुर्ख लोगों की पहचान बहुत सारी है, इनके लक्षण तो इतने सारे होते है की आप और हम बयाँ नहीं कर सकते ! मुर्ख व्यक्ति के आदतों, पहचान, लक्षण को जानने के लिए इस आर्टिकल को अवश्य पढ़े !