हर लड़की को यह गुण अपने होने वाले पति के अन्दर देखना या जाँचना चाहिए | प्रत्येक लड़कियाँ चाहती है की उसका पति बहुत अच्छा हो इसलिए उसे अपने होने वाले पति में इन गुणों को जरुर देखना चाहिए | सभी अच्छे पति में ये सभी गुण तो होने ही चाहिए |
Best Future Husband Qualities
- थोड़ी ही क्यों ना हो, शराब तो शराब होती है | हजारों मासूम लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है इन शराबियों ने | शराबी इन्सान आपका हसबैंड मतलब आज नहीं तो कल जिंदगी नरक कर देगा |
- प्यार की बातें एक सड़क छाप भी कर लेता है | लड़का अपनी लाइफ में कितना फोकस है आपको प्यार के साथ-साथ यह भी देखना चाहिए | रोटी, कपड़ा और मकान मेहनत के कमाएं पैसे से ही आती है |
- लोगों से कैसे मिला जाता है | समाज में कैसे ठाठ रहा जाता है, उसे इसकी समझ होनी चाहिए | जब आप कहीं उसके साथ जाएँ तो आपको गर्व हो की वो आपका हस्बैंड है |
- सोशल मिडिया के हर एक अकाउंट पर आपकी मैरिज फोटो के साथ लोगों के बिच आपको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर सकें | ऐसा न करने वाले कइयो ने गेम खेल रखा है |
- उसका सेन्स ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होना चाहिए | आपके रूठे होने पर वो आपको मनाए | आपके गुस्सा होने पर वो आपको हँसाएँ और वो आपके बड़े से बड़े नखरे भी उठा सके |
- आपके जो भी सपने है उसे वो आपके साथ आकर पूरा करने में आपकी मदद करें | क्योंकि आप किसी की पत्नी होने से पहले एक इन्सान है जिसे सपने देखने और उन्हें पूरा करने का पूरा हक़ है |
- ज्यादा रोक टोक करने वाला न हो, की ये क्यों कर रही हो, ऐसा क्यों किया, वैसा क्यों नहीं किया, क्यों गई थी इत्यादि लेकिन यहाँ पर आपको भी अपनी हद नहीं भूलना है की आप एक परिवार की बहु हो, किसी की पत्नी हो |
- बेहद रोमांटिक होना चाहिए, जिससे वो आपको स्पेशल फिल भी करा सके, ये भी एक पार्ट है जिससे खुशियों में कमी नहीं आती है और लास्ट में सौ बात की एक बात कुल मिलाकर आपको समझाने वाला होना चाहिए |
दोस्तों, कमेन्ट में लिखकर आप और भी टिप्स बताएँ जो एक अच्छे पति में होने चाहिए | एक अच्छे पति में क्या-क्या गुण होने चाहिए | हमने ऊपर कुछ लिखा है, अगर कुछ टिप्स छुट गया हो तो कमेन्ट में अवश्य लिखें |
Tags:
Lifestyle